जमशेदपुर, जुलाई 14 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र से देवघर घुमाने का झांसा देकर ले जाई गई विवाहिता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरहरगुट्टू निवासी कुनाल साहू को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में विवाहिता के पति ने बागबेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 21 जून की रात उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि परिचित के साथ चार-पांच दिन के लिए देवघर घूमने जा रही है। इसके बाद कुछ दिन तक बातचीत होती रही, लेकिन 29 जून के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इसपर उन्होंने दो जुलाई को बागबेड़ा थाना में गुमशुदगी की सूचना दी। शिकायत के अनुसार, चार जुलाई को पत्नी ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसे देवघर घुमाने के बहाने घर से ले जाया गया था। इस...