मेरठ, अप्रैल 3 -- थाना जानी क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था। संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में न सिर्फ कार चोरी का मामला खुला, बल्कि देह व्यापार के नेटवर्क की परतें भी खुलती चली गईं। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एनएच-58 स्थित एमआईईटी कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान एक काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार को रोका गया। चालक द्वारा वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ। ई-चालान एप से जांच करने पर वाहन की जानकारी संदिग्ध पाई गई। इसके बाद जब वाहन के चैसिस नंबर का सत्यापन किया गया तो...