देह व्यापार के आरोप में चार होटलों के मैनेजर गिरफ्तार
फरीदाबाद, मार्च 28 -- पलवल, संवाददाता। शहर के होटलों और गेस्ट हाउस में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी कर चार होटल मैनेजरों सहित कई युवकों को काबू किया गया है। कार्रवाई में करीब 13 महिलाओं को छुड़ाया गया। पुलिस के अनुसार यह छापेमारी शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बस स्टैंड और मीनार गेट के पास स्थित दीप ओयो, मयूर ओयो, ओयो वन स्टार और द रॉयल लव गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले योजना बनाकर नकली ग्राहक भेजे। इन पुलिसकर्मियों को हस्ताक्षरित नोट देकर होटलों में भेजा गया, जहां होटल मैनेजरों ने पैसे लेकर महिलाओं की व्यवस्था करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद टीम को इशारा मिलते ही पुलिस ने तुरंत छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.