फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में देह व्यापार की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते मंगलवार शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक मकान में छापा मारा। जिससे आसपास कके रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। हालांकि जांच के बाद मौके पर कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पिछले कई दिन से भारत टॉकीज के पीछे शांति नगर में एक मकान में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी प्रवीन तिवारी और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मकान में छापा मारा। यह भी पढ़ें- गरसुल्ला में युवकों की हुई तलाशी, छोड़ा टीम ने मकान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। पुलिस फोर्स को देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। हालांकि तलाशी ...