मथुरा, अप्रैल 27 -- थाना कोतवाली पुलिस ने मंडी के समीप स्थित गेस्ट हाउस की आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा चलने की सूचना पर शनिवार रात छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन युवक, नाबालिग समेत चार युवतियों को पकड़ा। पुलिस टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, नकदी आदि बरामद की। पूछताछ के बाद तीनों युवकों का चालान किया। एएसपी/सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद बाबू मिश्रा, उप निरीक्षक पवन चौहान, अरविन्द सिवाल, महिला उप निरीक्षक कंचन यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मंडी गेट के समीप संचालित आरएस गेस्ट हाउस की आड़ में जिस्म फिरोसी का धंधा चलाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इसकी जानकारी होते ही गेस्ट हाउस व आसपास के लोगों में हडकंप मच गया। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.