मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। देह व्यापार की आरोपित तीन महिलाओं की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (पश्चिमी) वंदना मधुकर के विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई है। सुनवाई के बाद विशेष कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रखा है। इन आरोपितों में दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी गांव की पूजा देवी, मिठनपुरा थाना के कालीबाड़ी रोड की बेला दास व कुढ़नी थाना के लदौरा गांव की मरजीना खातून शामिल है। ये तीनों उन नौ महिला आरोपितों में शामिल है, जिसे पुलिस ने 13 अगस्त की शाम छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। इन सभी को 14 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसी दिन सभी को जेल भेज दिया था। मालूम हो कि सात जुलाई की रात पानापुर करियात थाना क्षेत्र से घर से भागी किशोरी स्टेशन पर देह व्यापार के धंधेबाज के चंगुल में फंस गई। आरोपित सद...