वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 4 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर इलाके में देह व्यापार और नाबालिग से रेप के मामले में चर्चित फ्लाई इन-2 होटल को शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब्त कर लिया। रामगढ़ताल थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई है। इस कीमत छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि होटल मालिक अनुराग सिंह ने अवैध धंधे की कमाई से यह होटल खड़ा किया है। शाहपुर में गीता वाटिका के पास स्थित फ्लाई इन होटल-2 के मालिक अनुराग सिंह पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। 10 जनवरी को पुलिस टीम ने उसके होटल और हुक्का बार में छापा मारा था। इस मामले में तीन नाबालिग लड़कियों ने गैंग रेप का केस दर्ज कराया था। उसके बाद होटल संचालक अनुराग सिंह व अन्य को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में आरोपियों का एक बड़ा गिरोह सामने...