बरेली, जून 29 -- मानसून आने की आहट मिलने लगी है। बीते शनिवार को रात में देहात के कई इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। हालांकि शहर में सूखा ही रहा। रविवार को दिन में तेज धूप के चलते भीषण गर्मी से लोग जूझते रहे। दिन में अधिकतम तापमान 40.2 और रात में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार-पांच दिन तक बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी मामूली गिरावट हो सकती है। यह भी पढ़ें- देहात में हुई बूंदाबादी, आज से बारिश के बने आसारमौसम का हाल रविवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन उसके बाद कड़ी धूप निकली। तेज धूप के चलते लोग गर्मी से उबल उठे। अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। हालांकि शाम को फिर बादल छाने लगे। बीती...