एटा, मई 9 -- भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग के भी बाद जिले के कस्बा-देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के आदेश पर जिले में 31 मई तक नया बिजली रोस्टर लागू कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक जिला मुख्यालय को छोड़कर तहसील मुख्यालयों, नगर पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली काटी जाएगी। यूपीएसडीसी से प्राप्त आदेश के अनुसार विद्युत वितरण निगम अब जिले में रोस्टर के अनुसार बिजली देगा। इस नए रोस्टर के अनुसार जिले के कस्बा अलीगंज और जलेसर में प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:45 बजे तक और दोपहर में 3:30 बजे से 4:30 बजे तक कुल ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। वहीं जिले की सभी अन्य आठों नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह सात से आठ बजे तक और दोपहर तीन से 4:30 बजे तक कुल ढाई घंट...