देहरादून, मार्च 15 -- देहरादून। फूलदेई का पर्व देहरादून में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को देहरादून के कर्जन रोड स्थित हिन्दुस्तान कार्यालय में भी फूलदेई पर्व मनाया गया। कुर्मांचल परिषद के नन्ही फुलारियों ने हिन्दुस्तान कार्यालय की देहरी पर फूल डाले और सभी के मंगल की कामना की। इससे पहले बच्चों की यह टीम कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास पर भी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...