हापुड़, मार्च 15 -- ।क्षेत्र के देहरा स्थित झाल पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए प्रशासन ने लोहे का जाल लगवा दिया है। लंबे समय से स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा सुरक्षा के लिए घेराबंदी की मांग की जा रही थ। इस मांग को अब प्रशासन ने पूरा कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि,पहले इस पुल पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। खास तौर पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह जगह काफी जोखिम भरी थी। अब लोहे का ऊंचा जाल लग जाने से उन्होंने राहत की सास ली है। उन्होंने बताया कि अब इस सुरक्षा कवच के लगने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है।--------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.