हरिद्वार, मार्च 9 -- देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब दस बजे पांच वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हरिद्वार, ऋषिकेश व लालतप्पड़ से पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए तथा कई झुलस गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। रात करीब सवा बारह बजे यातायात सुचारु हो पाया। पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश से एक ट्रैक्टर ट्राली हरिद्वार की ओर जा रही थी। रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास पीछे से आती रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक कार और एक ट्राला भी इनसे आ भिड़े। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग संभलने का प्...