जौलीग्रांट, अगस्त 19 -- देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर मणिमाई के पास बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे अनियंत्रित खड़े लोडिंग वाहन से पीछे से आ रही इको गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इको सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी 7 लोग रोहतक, हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।लोडर को ईको ने पीछे से मारी टक्कर, 4 की मौत जानकारी के अनुसार इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी को चालक ने संभाल नहीं पाया और लोडिंग वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उपचा...