देहरादून, मार्च 8 -- प्रधानमंत्री ईबस सेवा के तहत जल्द ही देहरादून और हरद्विार के लिए 137 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ बसें तय रूटों पर चलेंगी। इससे शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बढ़ जाएगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। विभाग के मुताबिक देहरादून स्थित ट्रांसपोर्टनगर में सौ बसों के लिए नया डिपो बनाने का काम शुरू हो गया है। सिविल वर्क उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड और बिजली से संबंधित कार्य यूपीसीएल को सौंपा गया है। करीब छह माह में 31 करोड़ 93 लाख रुपये बजट से यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी इंटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया गया है। डिपो का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही बसें कंपनी की ओर से उपलब्ध करवा दी जाएंगी। बसों का संचालन देहरादून स...