देहरादून से 135 रुपये में करें रामनगर का सफर, जान लें ट्रेन का टाइम टेबल; हफ्ते में दो दिन ही चलेंगी
देहरादून, जुलाई 26 -- दून से रामनगर जाने वाले मुसाफिरों को रेलवे ने सौगात दी है। वे 135 रुपये में दून से रामनगर का सीधा सफर कर सकेंगे। रेलवे ने पांच अगस्त से चलने वाली दून-रामनगर एक्सप्रेस की ऑनलाइन बुकिंग के साथ सभी श्रेणियों का किराया जारी कर दिया है। सेकेंड सीटिंग का किराया 135 रुपये तय किया गया है। स्लीपर क्लास के लिए 215 रुपये देने होंगे। वातानुकूलित सफर के लिए एसी चेयरकार का किराया 460 रुपये, एसी थ्री टियर का किराया 520 रुपये और एसी टू टियर का किराया 725 रुपये रखा गया है। अब कम किराये में सीधी कनेक्टिविटी मिलने से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ दून आने और यहां से जाने वाले लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी।काठगोदाम एक्सप्रेस का शेड्यूल भी बदला नई ट्रेन के संचालन को समायोजित करने के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 12092/12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.