सहारनपुर, फरवरी 24 -- देहरादून स्थित कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर हमला कर उनकी कार के शीशे लाठी-डंडों से तोड़ डाले। इस दौरान हुई फायरिंग से बड़गांव के सर्विस रोड पर दहशत फैल गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देखकर हमलावर कार और बाइक से फरार हो गए। हमले में एक युवक घायल हो गया। गमीनत रही की किसी को गोली नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी विक्रम सिंह का बेटा आर्यन देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ता है। मंगलवार शाम वह अपने सहपाठी योगेंद्र निवासी दल्हेड़ी और निखिल निवासी नन्हेड़ा के साथ कार से गांव लौट रहे थे। अभी वह सर्विस रोड पर शिमलाना बिजली के समीप पहुंचे, तो पीछे से आए कार और बाइक सवार हमलावरों ने छात्रों की क...