देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को संगठित ढंग से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम की ओर से शहर में 25 नए "स्मार्ट वेंडिंग जोन" विकसित किए जाने की योजना तैयार की गई है। इस पहल से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है, बल्कि सैकड़ों स्थानीय लोगों को स्वरोजगार का स्थायी अवसर भी मिलेगा। मेयर सौरभ थपलियाल के निर्देश पर तैयार इस योजना में शहर की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों राजपुर, धर्मपुर, रायपुर, मसूरी, कैंट, सहसपुर और डोईवाला-को शामिल किया गया है। उद्देश्य यह है कि वेंडिंग जोन केवल चुनिंदा बाजारों तक सीमित न रहें, बल्कि पूरे शहर में संतुलित रूप से विकसित हों, ताकि हर क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं को लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.