मुरादाबाद, मार्च 12 -- लखनऊ-देहरादून 22545/22546 वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 14 मार्च से कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि लखनऊ-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस में आठ कोचों की संख्या को बढ़ाकर 16 कोचों से संचालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए इन ट्रेनों में चेयर कार व एग्जीक्यूटिव क्लास कोच की सुविधा उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...