हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- रामनगर। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने और शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त रखे जाने के मुद्दे पर 13 सितम्बर को देहरादून में रैली होगी। रविवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला घासमंडी में कर्मचारी-शिक्षकों की एक संयुक्त बैठक में देहरादून रैली में प्रतिभाग की रणनीति तैयार की गई। तय किया गया कि देहरादून रैली को लेकर शहर में स्थित कार्यालयों, विद्यालयों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कर्मचारी-शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा कि इस रैली की बाद भी सरकार ने कार्मिक हित में कोई फैसला नहीं लिया तो संगठन आंदोलन तेज करने को मजबूर होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक नंदराम आर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन एक सामाजिक सुरक्षा थी, जिसे समाप्त कर सरकार ने हमारे हितों पर कुठाराघात किया। यह भी पढ़ें- महारैली में हर...