देहरादून रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान
देहरादून, अक्टूबर 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बीएस नेगी एमपीपीएस पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। छात्राओं ने स्टेशन परिसर में सफाई कर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने छात्राओं और यात्रियों को रेल वन मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुकिंग सहित रेलवे की विभिन्न डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी। यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट लेने और रेलवे की ऑनलाइन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल से यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा मिलती है और समय की भी बचत होती है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.