देहरादून मे प्रदुमन सैनी ने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता पदक
शामली, सितम्बर 28 -- हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी के युवा खिलाड़ी प्रदुमन सैनी ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर देहरादून में आयोजित वर्ल्ड फेडरेशन वर्ल्ड रो पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की चैंपियनशिप में पदक जीतकर नेशनल गेम्स क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। देहरादून में आयोजित चैंपियनशिप में प्रदुमन सैनी ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने नेशनल क्वालीफाई किया है। प्रदुमन सैनी ने बताया कि वह नियमित रूप से अभ्यास कर अपनी फिटनेस और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने एक ही माह में दो बार चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर कुल पांच पदक अपने नाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.