देहरादून में UPCL ने सख्ती बढ़ाई; जुर्माने के साथ कट सकता है बिजली कनेक्शन
देहरादून, अगस्त 11 -- देहरादून में जरूरत से कम लोड पर अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर यूपीसीएल ने सख्ती शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम ने ऐसे करीब 2500 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में साफ कहा गया है कि उपभोक्ता उपयोग के अनुसार लोड बढ़ाएं, अन्यथा पेनाल्टी के साथ कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी हो सकती है। चुक्खु मोहल्ला निवासी जितेन्द्र जैन इसका उदाहरण हैं। उनके करीब 80 साल पुराने पुश्तैनी मकान में पहले एक किलोवाट का कनेक्शन था। वक्त के साथ घर का विस्तार हुआ व बिजली के उपकरण भी बढ़ते गए, लेकिन कनेक्शन का लोड नहीं बदला। अब उन्हें यूपीसीएल से लोड बढ़ाने का नोटिस मिला है। यूपीसीएल के अनुसार शहर में सैकड़ों उपभोक्ता ऐसे हैं, जो कम स्वीकृत लोड पर ज्यादा बिजली उपयोग कर रहे हैं। इनके यहां लगातार तीन बिलिंग साइकिल (चक्र) में निर्धारित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.