नई दिल्ली, मई 22 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने देहरादून स्थित अपने रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया, रायपुर मुख्यालय में 70 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस पहल का असर पहले ही महीने में दिखाई देने लगा। अप्रैल 2026 में विभाग का बिजली बिल घटकर मात्र Rs 1700 रह गया, जबकि इससे पहले विभाग को कमर्शियल टैरिफ के तहत हर महीने करीब Rs 1.20 लाख का भुगतान करना पड़ता था।उरेडा ने नि:शुल्क स्थापित किया प्लांट अधिकारियों ने बताया कि यह सोलर प्लांट उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण (उरेडा) द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत नि:शुल्क स्थापित किया गया है। उत्पादित बिज...