देहरादून, मार्च 23 -- भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आगामी 27 मार्च को दून में भव्य 'बसन्तोत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है। हरिद्वार बाईपास स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में होने वाले इस आयोजन के लिए संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला (पंजाब)अपने कलाकारों की टीम भेज रही है। प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक डॉ. केपी जोशी और संस्कृति कर्मी प्रेम हिन्द्वान ने बताया कि इसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। कलाकार अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीतों और लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे, जिससे दर्शकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.