ऋषिकेश, अप्रैल 3 -- उत्तराखंड के देहरादून वन प्रभाग में मौजूद 'साल' के जंगलों में मौजूद करीब 19 हजार से ज्यादा पेड़ों पर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है और राज्य सरकार ने इनके काटने की अनुमति मांगी है। इसकी वजह बताते हुए राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस इलाके में मौजूद इन पेड़ों को 'साल बोरर' नामक कीट के लार्वा ने काफी नुकसान पहुंचाया है, ऐसे में राज्य सरकार अन्य पेड़ों को बचाने व संक्रमण रोकने के लिए एक 'ट्री ट्रैप ऑपरेशन' चलाना चाहती है। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से यहां मौजूद 19 हजार से ज्यादा 'साल' के पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी है। वन विभाग को देहरादून के थानो, आशारोड़ी और झाझरा रेंज में साल के पेड़ों के खराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (FRI) की टीम ने जांच की, जिसमें ...