देहरादून में हुई प्रतियोगिता में विश्वजीत को निशानेबाजी में मिला ब्रॉंज मैडल
रुद्रपुर, मई 19 -- खटीमा, संवाददाता। देहरादून में आयोजित हुई अंडर-14 सब यूथ 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग (स्टेंडिंग पोजीशन) प्रतियोगिता में हिन्द पब्लिक स्कूल के छात्र विश्वजीत ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉंज मेडिल हासिल किया। विश्वजीत की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हिन्द पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार ने छात्र को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वजीत ने विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों में भारी उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्रशासिका मंजू खन्ना, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी उप प्रधानाचार्या पूजा जोशी, नीमा कन्याल, उपासना बिष्ट, रेनू सिंह, रोली सक्सेना, पूजा पांडे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.