देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशक पर हमले के बाद शुरू हुए आंदोलन में शामिल होने के लिए एक महिला अफसर को हेलीकॉप्टर से दून आना पड़ा। बागेश्वर के गरुड़ में तैनात शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता के पास शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन की जिम्मेदारी भी है। संगठन की मांग पर उन्हें अचानक देहरादून आना पड़ा। देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित निदेशालय में हुए बवाल के बाद रविवार को संयुक्त मोर्चे की बैठक में शिक्षा अधिकारी (प्रशासनिक संवर्ग) एसोसिएशन को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने अफसरों की एसोसिएशन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमले के बाद उनकी एसोसिएशन ने कोई प्रतिक्रिया तक नहीं दी और न ही संगठन ने अपनी भूमिका स्पष्ट की। इसके बाद अफसर एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.