देहरादून, मार्च 30 -- देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर देहरादून पुलिस ने कहा कि मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि अबतक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे और भी गिरफ्तारियां होंगी। इसके साथ ही उन्होंने घटना को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। डोबाल ने कहा कि 'सोमवार (30 मार्च) को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना राजपुर क्षेत्र में जोहड़ी गांव के पास में कुछ वाहनों के बीच में आपस में रोडरेज और फायरिंग की घटना प्रकाश में आई है। तत्काल एसओ राजपुर चौकी प्रभारी, एसपी सिटी और मेरे द्वारा भी मौके का मुआयना किया गया...