ओमप्रकाश सती, मई 8 -- Dehradun AQI: बारिश की वजह से देहरादून की आबोहवा यूरोप जैसी शुद्ध हो गई है। बीते बुधवार को शहर का औसत एक्यूआई आठ दर्ज किया गया, जो मई के पहले सप्ताह में पिछले पांच साल में सबसे कम है। इसकी सबसे बड़ी वजह लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में 13 मई तक ऐसे ही मौसम की भविष्यवाणी की है। बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। अमूमन मई के पहले सप्ताह में देहरादून में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। तेज हवाएं चलने के कारण धूल-मिट्टी भी उड़ती है। इस वजह से हवा में बड़े धूलकण काफी मात्रा में होते हैं। जो एयर क्वालिटी इंडेक्श को 50 से सौ के बीच रखते हैं। कई बार तो एक्यूआई दो सौ तक पहुंच जाता है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मई की गर्मी ने घुटने टेके; बारिश और ते...