देहरादून, मार्च 5 -- Dehradun communal violence: देहरादून में होली की शाम गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर हुए मामूली विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। फल में कमी निकालकर वापस करने आए मुस्लिम युवकों ने महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद दोनों समुदायों की भारी भीड़ आमने-सामने आ गई और मौके पर पथराव व बवाल की नौबत बन गई। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम लक्ष्मण चौक चौकी के गांधीग्राम मोहल्ले में यह घटना हुई। पीड़िता रेशमा बाला सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपनी दुकान पर बैठी थीं। तभी एक 16-17 वर्षीय किशोर उनकी दुकान पर आया और फल खरीद कर ले गया। कुछ देर बाद वह वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.