अंकित कुमार चौधरी, मार्च 26 -- देहरादून में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की महिला पीजी डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नेत्र रोग विभाग में एमएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। मामले में नेत्र रोग विभाग की एचओडी पर छात्रा को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि अंबाला निवासी डॉ. तन्वी देहराखास में मां के साथ रहती थीं। मंगलवार रात उनकी नाइट ड्यूटी थी। रात 11:30 बजे मां को मैसेज किया कि वह 12:30 बजे तक घर पहुंच जाएंगी। उसी शाम अंबाला से पिता डॉ. ललित मोहन भी दून पहुंचे थे। बेटी से संपर्क न होने पर पिता उसे तलाशने निकल पड़े। इंदिरेश अस्पताल के पास तन्वी कार में अचेत मिली। पिता ने पत्थर से कार का शीशा तोड़ा और बेटी को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.