देहरादून, अक्टूबर 23 -- उत्तराखंड के देहरादून शहर से महिला जज को किडनैप करने की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह आरोप शहर में तैनात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजलि बेंजवाल (ADJ-5) ने लगाए हैं और इस बारे में उन्होंने डालनवाला पुलिस स्टेशन में एक रैपिडो कैब चालक के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है। प्राथमिकी में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), धारा 127(2), धारा 308 (3), धारा 351(2) और धारा 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में महिला जज ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'उन्होंने 21 अक्टूबर को कहीं जाने के लिए कैब बुक की थी। इसी दौरान आरोपी चालक ने एसी चलाने के नाम पर पहले तो तय किराये से दोगुने पैसे मांगे और जब उन्होंने ऐसे करने से इनकार कर दिया तो वह कैब को सुनसान और अंधेरे रास्ते ...