देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को व्यापक फॉगिंग अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ महापौर सौरभ थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। महापौर ने कहा कि शहरवासियों को मच्छर जनित रोगों से सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉगिंग कार्य सभी वार्डों में नियमित, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में लापरवाही न हो।नगर निगम की कार्ययोजना के तहत शहर के सभी 100 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग कराई जाएगी। इसके लिए टाटा जेनॉन वाहनों, ई-रिक्शा और हैंडहेल्ड मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे संकरी गलियों और दुर्गम इलाकों तक भी पहुंच सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- डेंगू को लेकर जागा नग...