देहरादून, अक्टूबर 6 -- उत्तराखंड के देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र स्थित तपोवन की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक बदमाश ने आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) से रिटायर्ड बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की दिनदहाड़े पेचकस से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त एक बदमाश लूटपाट के इरादे से रिटायर्ड बुजुर्ग दंपति के घर में घुसा था, जिसके बाद पति-पत्नी ने डटकर उसका विरोध किया, इस पलटवार से बौखलाए हमलावर ने उन पर पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसी दौरान घर के बाहर से गुजर रही उनकी मेड को अंदर से आहट सुनाई दी। अनहोनी की आशंका में वह दौड़कर घर के अंदर पहुंची और बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर आरोपी ने नौकरानी पर भी पेचकस स...