देहरादून, नवम्बर 3 -- एमडीडीए ने सोमवार को डोईवाला क्षेत्र में पांच स्थानों पर करीब 60 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। वहीं, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर नियमों के विपरीत निर्माण पर दो प्रतिष्ठानों को सील किया गया। प्राधिकरण की टीम ने घिसरपट्टी, बुल्लावाला मार्ग, कुड़कावाला और काम्बोज कॉलोनी समेत पांच स्थानों पर कार्रवाई की। घिसरपट्टी में दो लोगों द्वारा करीब 15 बीघा भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। बुल्लावाला मार्ग पर 10 बीघा भूमि पर हो रही प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। भगत सिंह कॉलोनी में पांच बीघा और काम्बोज कॉलोनी में 30 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।जारी रहेगी बुलडोजर कार्रवाई एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सभी सेक्टरों में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर...