देहरादून, अप्रैल 8 -- Doon Medical College Ragging: दून मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र पर सीनियर छात्रों ने दाढ़ी और बाल कटवाने का दबाव बनाया। पीड़ित छात्र की ओर से एंटी रैगिंग सेल एवं प्रबंधन से शिकायत के बाद प्राचार्य ने मामले में जांच बैठा दी है। जनवरी में भी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के दो प्रकरण आए थे। जिनमें छात्रों को जूते-चप्पल और बेल्ट से पीटा गया था। पीड़ित छात्र की ओर से शिकायत में बताया गया कि उसे सीनियर छात्रों की ओर से काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। पहले तो वह डर के कारण चुप रहा। जब दाढ़ी कटवाने को लेकर दबाव बनाया गया तब उसने एंटी रैगिंग सेल में शिकायत कर दी। इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से प्रथम वर्ष के एनॉटमी, फीजियोलॉजी और बॉयोकेमेस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.