नई दिल्ली, मार्च 27 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 25 साल की एक पोस्टग्रेजुएट मेडिकल छात्रा ने अपनी कार में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तन्वी मोहन पिता डॉ. ललित मोहन के रूप में हुई है, जो कि हरियाणा के अंबाला शहर की रहने वाली थी। उसके परिवार वालों ने इस घटना के लिए उसके विभाग की HoD को जिम्मेदार बताते हुए उन पर छात्रा का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित विभाग की प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तन्वी को बुधवार सुबह उसके पिता ने कारगी रोड पर खड़ी उसकी कार में बेहोशी की हालत में पाया था। जिसके बाद वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के अनुसार, जब पिता ने युवती को देखा तो उसके हाथ में एक कैनुला लगा हुआ था और कार के अंदर इंजेक्शन की कई शीशियां पड़ी हुई थीं।नेत्र ...