नई दिल्ली, मई 30 -- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए की 111वीं बोर्ड बैठक में सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध करवाने लिए नई आवासीय योजना बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एमडीडीए क्षेत्र में आवासीय योजना के लिए भूमि चयन की स्वीकृति भी दी गई। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक हजार करोड़ रुपये का बजट बोर्ड बैठक में पास किया गया। गुरुवार को सचिवालय में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 75 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इन सभी पर नियमानुसार कार्यवाही की स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एमडीडीए का लगभग एक हजार करोड़ का बजट पास किया गया। इसके साथ ही ईको रिसॉर्ट, होटल, व्यावसायिक निर्माण के साथ ही आवासीय तलपट मानचित्र आदि प्रकरणों को मंजूरी दी गई। देहरादून में एमडीडीए की गतिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.