देहरादून, अप्रैल 28 -- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) जल्द दून जिले में आवासीय योजनाओं को अमली जामा पहनाएगा। इसके लिए एडीडीए 268 करोड़ 9 लाख रुपये से भूमि क्रय करेगा और उसमें नई आवासीय योजनाएं बनाएगा। धोरण और रिस्पना नदी के किनारे स्थित राजस्व की भूमि पर यह योजनाएं बनेंगी। साथ ही लोगों को सस्ती दरों पर कॉमर्शियल और आवासीय प्लॉट दिए जाएंगे। इसके अलावा आढ़त बाजार, आमवाला तरला और धोलास में आवासीय योजना के साथ ही ऋषिकेश में बहुमंजिला पार्किंग का इसी साल निर्माण कार्य पूरा करने के उद्देश्य से बजट का प्रावधान किया गया है। सोमवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की 113वीं बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक में भूमि बैंक और प्रस्तावित कार्यों के लिए बजट का प्रावधान भी कर दिया गया है। प्राधिकरण के मुताबि...