देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज कुछ देर की बारिश में ही घंटाघर, रायपुर रोड, ईसी रोड, सुभाष रोड, रतू रोड, ग्वालागढ़, एस पनाह, जाखन, चंदर रोड, पटेलनगर के साथ-साथ वीआईपी क्षेत्र वसंत विहार में भी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजपुर क्षेत्र में तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कें नदी जैसी नजर आईं। निचले इलाकों में पानी घरों और दुकानों के बाहर तक पहुंच गया। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई, जबकि कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए। यह भी पढ़ें- बारिश को लेकर डीएम ने बुलाई बैठक, दिए शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश बारिश थमने के बाद भी लं...