सहारनपुर, जनवरी 28 -- देहरादून से घर से भागकर आई दो किशोरियों को देहरादून पुलिस ने महेशपुर गांव से बरामद कर लिया है। पुलिस किशोरियों के साथ एक युवक को भी हिरासत में लेकर अपने साथ देहरादून ले गई। मामले से क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। बताया जा रहा है कि किशोरियों के साथ एक युवती भी शामिल थी, जिन्होंने रात में युवक से लिफ्ट ली थी और उसके घर पर ही रूक गई थी। देहरादून में गुमशुदगी दर्ज होने पर उत्तराखंड पुलिस ने किशोरियों की लॉकेशन ट्रेस करते हुए दोनों को बरामद कर लिया, जबकि युवती फरार हो गई। मंगलवार को देहरादून निवासी दो किशोरियां अपनी परिचित युवती के साथ घर से बिना बताए निकल गई थीं। तीनों पहले देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद दोनों किशोरियां महेशपुर निवासी एक युवक से लिफ्ट लेकर रात में उसके घर पहुंच गईं, जहां वे ठहर गईं। वहीं, उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.