देहरादून, अक्टूबर 11 -- उत्तराखंड के देहरादून जिले में आवासीय नक्शा पास कराया और दुकान, रेस्टोरेंट या कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोल दिया तो अब ऐसे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने इस तरह के मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे 150 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद उपाध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर जिलेभर में जांच की जा रही है। सभी सेक्टरों में टीमें उतारी गई हैं। जिले में बड़ी संख्या में ऐसे भवन हैं, जिनका नक्शा आवासीय उपयोग के लिए मंजूर कराया गया, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आधे से अधिक मदरसे बंद, हरिद्वार में 150 से ज्यादा पर लटके तालेएमडीडीए की टीमें जांच रहीं नक्शे एमडीडीए ने इसे गंभीरता से लेते हुए ...