देहरादून, फरवरी 17 -- राजकीय दून चिकित्सा महाविद्यालय में 21 और 22 फरवरी को 'द्वितीय राष्ट्रीय पोषण और जनस्वास्थ्य सम्मेलन' (एनसीआईसीओएन 2026) का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारत पोषण परिषद (एनसीआई) और दून मेडिकल कॉलेज के जैव रसायन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस सम्मेलन में देश भर के शीर्ष चिकित्सक और वैज्ञानिक कुपोषण व जीवनशैली जनित रोगों की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। आयोजन सचिव प्रो. (डॉ.) राजीव सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह सम्मेलन क्लिनिकल प्रैक्टिस और जनस्वास्थ्य नीति के बीच सेतु का कार्य करेगा। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण 'पब्लिक हेल्थ स्क्वाड' और 'फूड सेफ्टी स्क्वाड' रिपोर्ट की लॉन्चिंग होगी। इस अवसर पर प्रो. नरसिंह वर्मा और प्रो. कमलाकर त्रि...