देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी मल्टी-टास्किंग परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है। एमकेपी इंटर कॉलेज स्थित 'महादेव डिजिटल जोन' सेंटर पर एसटीएफ (उत्तराखंड व यूपी) ने संयुक्त छापेमारी की। हैरान करने वाली बात यह है कि सेंटर के यूपीएस रूम में जमीन के अंदर गड्ढा (चैंबर) बनाकर वहां से लैपटॉप के जरिए अभ्यर्थियों के सिस्टम का रिमोट एक्सेस लिया जा रहा था। गिरोह पास कराने के बदले अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये वसूलता था। मौके से नीतिश कुमार और भास्कर नैथानी को गिरफ्तार कर लैपटॉप व राउटर जब्त किए गए हैं। सेंटर को सील कर आरोपियों पर सख्त नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आईजी नीलेश भरणे ने पत्रकारों से वार्ता कर शनिवार को जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.