देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। एकता विहार में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं नर्सिंग बेरोजगार महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए दिसंबर 2024 में एक्सपायर किट लेकर कोरोनेशन अस्पताल से टीम पहुंच गई। जिस पर नर्सिंग बेरोजगारों ने उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगा हंगामा किया। आरोप है कि एंबुलेंस ड्राइवर द्वारा बीपी लिया जा रहा था। मामला बढ़ने पर पुलिस एवं प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और कोरोनेशन से दूसरी टीम बुलवाई गई। सोमवार दोपहर के बाद कोरोनेशन अस्पताल से अनशनकारियों की जांच करने पहुंची मेडिकल टीम पहुंची थी। टीम पास कीटोन बॉडी जांच की स्ट्रिप किट दिसंबर 2024 में ही एक्सपायर हो गई थी। यही नहीं, टीम के पास यूरिन कंटेनर तक नहीं थे। अनशनकारी महिलाओं को स्ट्रिप थमाकर शौचालय जाने को कह दिया गया। प्रशिक्षित नर्सिंग स्ट...