देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रायपुर थाना क्षेत्र स्थित तपोवन की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े एक बदमाश ने आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) से रिटायर्ड बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की पेचकस से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोपहर के वक्त एक बदमाश लूटपाट के इरादे से रिटायर्ड बुजुर्ग दंपती के घर में घुसा था। दंपती ने जब डटकर उसका विरोध किया, तो बौखलाए हमलावर ने उन पर पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसी दौरान घर के बाहर से गुजर रही उनकी मेड को अंदर से आहट सुनाई दी। अनहोनी की आशंका में वह दौड़कर घर के अंदर पहुंची और बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर आरोपी ने नौकरानी पर भी पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया।नौकरानी की चीख-पुकार स...