अंकित चौधरी, अप्रैल 30 -- देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा इलाके में कार सवार तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर मोबाइल और दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। रात करीब साढ़े दस बजे सड़क पर हुई घटना में प्रॉपर्टी डीलर घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पौंधा में ही बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर के हाथ में भी दो गोली लगी हैं। वहीं, दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। प्रॉपर्टी डीलर से लूट और गोली मारने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पूरे इलाके में सघन नाकेबंदी की। बदमाशों की कार को पुलिस टीम ने रास्ते में ही घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस...