देहरादून, मार्च 26 -- मसूरीl संवाददाता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव देहरादून मसूरी रोड पर गहरी खाई में मिला है। युवक की बाइक सड़क पर खड़ी मिली है। मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।जानकारी के अनुसार 25 मार्च को मामचंद पुत्र स्व किशन सिंह निवासी ग्राम बाबेल बुजुर्ग थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने रात्रि में चौकी कोलूखेत कोतवाली मसूरी को बेटे अशोक 44 के लापता होने की सूचना दी।बताया कि अशोक अपनी बाइक से घर से निकला था। अशोक के मोबाइल की लोकेशन कोलूखेत चौकी से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर मसूरी रोड पर आ रही हैं । सूचना पर चौकी कोलूखेत से पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर गई तो हिल व्यू कैफे मसूरी रोड पर सड़क के किनारे अशोक की मोटर साइकिल खड़ी। अशोक को परिजनों के साथ रात्रि में काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया।  26 मार्च को फिर मसूरी दे...