देहरादून, जून 6 -- Weather Change Uttarakhand: उत्तराखंड में इस बार जून में मौसम ने जनवरी जैसा अहसास करा दिया है। दून व मसूरी में वर्षा से मौसम सर्द है। दूनवासी चौबीस घंटे के भीतर गर्मी, उमस के साथ ठंड का अनुभव कर रहे हैं। बारिश और सर्द हवाओं के कारण दिन-रात के तापमान में इन दिनों असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम अस्थिर है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते जून में भी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम पारा 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून में 24 घंटे के भीतर 27 एमएम बारिश भी हुई। बारिश और सर्द हवाओं के कारण दिन-रात के तापमान में इन दिनों असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम अस्थिर है। ...