नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- संतोष कुमार चमोली, देहरादून गैर-कॉर्पोरेट (अनिगमित) क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को देहरादून शहर देश में सबसे ज्यादा वेतन दे रहा है। इस मामले में देहरादून ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की व्यापार, निर्माण और सर्विस सेक्टर पर जारी अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों की वार्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह तस्वीर सामने आई है। यह भी पढ़ें- गढ़वाल यूनिवर्सिटी चुनाव में NSUI की जीत BJP की हार है : केसी वेणुगोपालदेश में कहां कितना मिल रहा औसत वेतन सर्वे के अनुसार, देहरादून में गैर-कॉर्पोरेट क्षेत्र में कामगारों का औसत सालाना वेतन 4.60 लाख रुपये है, जो राष्ट्रीय औसत वेतन 1.47 लाख से तीन गुना अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, कमाई के मा...